Sunday, October 4, 2026

Varna, Caste, and Gotra Are Like a Snake's Slough


Bodhivriksha

Ashok Mishra

It is said that during the era when Mahatma Buddha was born, the systems of caste, *gotra*, and *varna* were deeply entrenched and rigid. Individuals belonging to higher *varnas* and *gotras* were consumed by arrogance; they looked down upon those from lower *varnas* with disdain. After attaining enlightenment, the Tathagata’s first endeavor was to liberate people from the arrogance associated with caste, *varna*, and *gotra*. 

He established a rule that anyone joining the *Sangha* (monastic community) to become a monk had to change their name—a name that would be determined by the officials of the *Sangha* themselves. One day, some disciples were sitting in the ashram, engaged in a discussion. The topic of their conversation was precisely *gotra*, *varna*, and the like. One disciple remarked that upon entering the *Sangha*, one retains the same physical body; so, how could one truly shed the identity of *varna*, *gotra*, and caste? 

Eventually, word of this discussion reached Buddha. He summoned all his disciples to a religious assembly and asked if they had ever seen a snake. They all answered in the affirmative. Buddha then asked, "Have you ever seen a snake shedding its slough (outer skin)?" Most of the disciples replied positively. Buddha asked what the snake becomes like when it sheds its slough. One disciple replied that the snake becomes blind; it is only after the slough is shed that it regains its sight. 

Buddha then explained that caste, *varna*, and *gotra* are like a human being's slough. As long as a person clings to them, they remain blinded by arrogance. Once these are cast off, they gain a new vision. In such a state, everyone living in the *Sangha* becomes equal, and no trace of arrogance remains within them.

केंचुल सरीखे हैं वर्ण, जाति और गोत्र


बोधिवृक्ष

अशोक मिश्र

ऐसा कहा जाता है कि जिस कालखंड में महात्मा बुद्ध पैदा हुए थे, उन दिनों जाति, गोत्र और वर्ण व्यवस्था काफी रूढ़ थी। उच्च वर्ण और गोत्र वाले व्यक्तियों का अभिमान आकाश छू रहा था। वह अपने से नीचे वर्ण वाले लोगों को हेय समझते थे। बुद्धत्व प्राप्त करने के बाद तथागत ने लोगों को सबसे पहले जाति, वर्ण और गोत्र के अहंकार से मुक्त करने का प्रयास किया। 

उन्होंने नियम बनाया कि जो भी व्यक्ति संघ में शामिल होगा, भिक्षुक बनेगा उसे अपना नाम बदलना पड़ेगा। नाम भी संघ के अधिकारी निर्धारित करेंगे। एक दिन की बात है। आश्रम में कुछ शिष्य बैठे हुए आपस में चर्चा कर रहे थे। उनकी चर्चा का विषय गोत्र, वर्ण आदि ही थे। एक शिष्य ने कहा कि संघ में आते समय यह शरीर तो पहले वाला ही रहता है, तो फिर वर्ण, गोत्र और जाति कैसे छूट जाएगा। 

कहते हैं कि धीरे-धीरे यह बात बुद्ध के कानों तक पहुंची। उन्होंने अपने सभी शिष्यों को धर्म सभा में बुलाया। उन्होंने अपने शिष्यों से पूछा कि आप लोगों ने सांप को देखा है? सभी शिष्यों ने हां में जवाब दिया। तब महात्मा बुद्ध ने फिर पूछा, आप लोगों ने सांप को केंचुल छोड़ते हुए देखा है? ज्यादातर शिष्यों ने सकारात्मक जवाब दिया। बुद्ध ने पूछा कि जब सांप केंचुल छोड़ता है तो वह कैसा हो जाता है? 

एक शिष्य ने कहा कि सांप अंधा हो जाता है। जब उसका केंचुल छूट जाता है, तो वह फिर देखने लगता है। तब बुद्ध ने कहा कि जाति, वर्ण और गोत्र इंसान के केंचुल हैं। जब तक यह उसके साथ रहते हैं, इंसान अभिमान में अंधा बना रहता है। यह सब छूट जाने पर वह नई दृष्टि पाता है। ऐसी स्थिति में संघ में रहने वाले सभी समान हो जाते हैं। उनमें किसी प्रकार का अभिमान नहीं रह जाता है।

बच्चों, बूढ़ों को बचाना है तो प्रदूषण से सबको लड़ना होगा


अशोक मिश्र

फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत से लेकर दिल्ली के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, द्वारका तक कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। आंखों में जलन, गले में खराश और सुबह की सैर पर निकले बुजुर्गों की सांस फूलना अब आम शिकायत बनती जा रही है। असल सवाल यही है कि आखिर हर साल अक्टूबर आते-आते हमारी हवा सांस लेने लायक क्यों नहीं रह जाती। 

प्रदूषण का कोई एक मूल कारण नहीं है, बल्कि यह कई कारणों के एक साथ मिलने से बना एक जहर है। इसका सबसे बड़ा स्रोत हमारे रोजमर्रा के जीवन में छिपा है। दिल्ली एनसीआर में लगभग एक करोड़ से ज्यादा वाहन सड़कों पर हैं। इनसे निकलने वाला धुआं, खासकर डीजल वाहनों और पुराने वाहनों का उत्सर्जन, हवा में पीएम 2.5 और नाइट्रोजन आॅक्साइड की मात्रा को लगातार बढ़ाता है। दूसरा बड़ा कारण धूल है। पूरे एनसीआर में हजारों निर्माण स्थल चल रहे हैं, सड़कों की खुदाई चल रही है। 

खुले में पड़ी मिट्टी और मलबा हवा में घुल जाता है। इसमें उद्योगों से निकलने वाला धुआं, कूड़ा जलाने से उठने वाला जहरीला धुआं और घरों में इस्तेमाल होने वाले ठोस ईंधन भी मिल जाते हैं। पटाखे इस पहले से ही भरी हुई हवा में एक तात्कालिक विस्फोट की तरह हैं, जो दो-तीन दिन के लिए स्थिति को बेहद गंभीर बना देते हैं। इस जहरीली हवा की सबसे बड़ी कीमत हमारे घर के सबसे कमजोर लोग चुका रहे हैं, हमारे बच्चे और हमारे बुजुर्ग। डॉक्टर बताते हैं कि बच्चों के फेफड़े अभी विकसित हो रहे होते हैं, उनकी सांस लेने की गति बड़ों से तेज होती है, इसलिए वे प्रति किलो वजन के हिसाब से ज्यादा प्रदूषित हवा अंदर लेते हैं। 

साल भर खराब हवा में रहने से उनके फेफड़ों की क्षमता कम होने लगती है, अस्थमा, एलर्जी और बार-बार सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं बचपन से ही घर कर जाती हैं। जो बच्चा आज हांफ रहा है, उसका भविष्य में खिलाड़ी बनने, खुलकर दौड़ने का सपना भी इसी हवा में धुंधला पड़ रहा है। नौनिहालों का जीवन संवारना है तो हमें उन्हें साफ हवा का बचपन लौटाना होगा। यह काम केवल प्रदूषण कम करने का नहीं, बल्कि उनके फेफड़ों को मजबूत करने का भी है। 

बच्चों को पौष्टिक भोजन, जिसमें विटामिन सी और एंटीआॅक्सीडेंट भरपूर हों, देना, उन्हें अंदरूनी खेलों के साथ-साथ साफ हवा वाले समय में सांस के व्यायाम सिखाना, और सबसे बढ़कर उन्हें यह बताना कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना कितना जरूरी है, ये सब मिलकर उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा। इस मामले में सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती, जब तक हम लोग अपनी आदतें नहीं बदलते।

Saturday, October 3, 2026

What is the rationale behind worshipping the directions?


Bodhi Vriksha

Ashok Mishra

Mahatma Buddha was always rational; he is also considered an atheist. He endorsed only those ideas that withstood the test of logic. He steered clear of hypocrisy and futile argumentation. This is precisely why the number of his followers and disciples kept growing day by day. Once, while traveling along the path to Rajagriha with his disciples, he observed a householder—fresh from a bath and still in wet clothes—bowing in reverence to all the cardinal directions. 

This practice puzzled Buddha; he wondered what the actual rationale behind worshipping these directions could be. Eventually, he asked the householder, "Sir, what is the significance of worshipping these six directions? Why should they be worshipped?" The householder was taken aback by the question, unsure of how to respond. He admitted, "I have no knowledge regarding this." Buddha remarked, "What is the benefit of worshipping without understanding the rationale?" 

The man replied, "Bhante, please explain to me why these directions should be worshipped." Buddha smiled and said, "The directions for worship are different. The East is associated with parents and the head of the household. The South represents the teacher, while the West signifies the wife and son. The North represents friends and associates. The downward direction signifies the servant, and the upward direction represents the Brahmin and the Shramana." 

The householder asked, "Why worship the servant? It is they who serve us." Buddha explained, "Worshipping servants means treating them well and behaving towards them with affection. Simply folding one's hands in return for their service is not worship; treating them with love is true worship." Bowing to the Buddha, the householder said, "Today, you have bestowed true knowledge upon me."

Send feedback

दिशाओं की पूजा करने का औचित्य क्या है?

बोधिवृक्ष

अशोक मिश्र

महात्मा बुद्ध हमेशा तर्कशील रहे। उन्हें अनीश्वरवादी भी माना जाता है। जो बात तर्क की कसौटी पर खरी उतरती थी, उसी बात को वह प्रश्रय देते थे। पाखंड और वितंडावाद से वह बहुत दूर रहते थे। यही वजह है कि उनके समर्थकों और शिष्यों की संख्या दिन रात बढ़ती जाती थी। 

एक बार की बात है। वह अपने शिष्यों के साथ राजगृह के पथ पर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि एक गृहस्थ नहाने के बाद भीगे कपड़ों में ही सभी दिशाओं को प्रणाम करता जा रहा है। यह बात महात्मा बुद्ध की समझ में नहीं आई। उन्होंने सोचा कि इन दिशाओं को प्रणाम करने का आखिर औचित्य क्या है? उन्होंने आखिरकार उस गृहस्थ से पूछ ही लिया। बुद्ध ने पूछा, महाशय! इन छह दिशाओं की पूजा करने का निहितार्थ क्या है? इनकी पूजा क्यों करनी चाहिए? 

गृहस्थ उनकी बात सुनकर भौंचक्का रह गया। उसकी समझ में नहीं आया कि वह क्या जवाब दे। उसने कहा, मुझे इस बारे में कुछ ज्ञात नहीं है। बुद्ध ने कहा कि बिना औचित्य जाने पूजा करने से क्या लाभ है? उस व्यक्ति ने कहा कि भंते! आप ही समझा दीजिए कि इन दिशाओं की पूजा क्यों करनी चाहिए। तब बुद्ध मुस्कुराए और बोले, पूजा करने की दिशाएं भिन्न हैं। माता-पिता और गृहपति के लिए पूर्व दिशा मानी गई है। आचार्य की दिशा दक्षिण, पत्नी और पुत्र की दिशा पश्चिम मानी गई है। मित्रादि के लिए उत्तर दिशा मानी जाती है। सेवक के लिए नीचे वाली दिशा और ब्राह्मण, श्रमण के लिए ऊंचाई वाली दिशा मानी गई है। 

गृहस्थ ने कहा कि सेवक की पूजा क्यों? वह तो हम लोगों की पूजा करते हैं। बुद्ध ने कहा कि सेवकों की पूजा का मतलब उनके साथ सद्व्यवहार, वात्सल्यपूर्ण आचरण करना है। उनकी सेवा के बदले हाथ जोड़ना पूजा नहीं है। उनसे प्रेमपूर्वक व्यवहार करना ही पूजा है। गृहस्थ ने बुद्ध को नमन करते हुए कहा कि आज मुझे सच्चा ज्ञान प्रदान किया।

पार्कों में अतिक्रमण ने बच्चों के जीवन से छीन लिया खेल

अशोक मिश्र

हरियाणा के विभिन्न जिलों में पार्कों की गिनती कम नहीं है। बच्चों के खेलने के लिए बहुत अधिक जगह है। कागजों पर हर जगह पर्याप्त पार्क हैं, पार्कों में खेलने के उपकरण हैं। हर कॉलोनी, हर सेक्टर, हर गाँव में पार्क  दर्ज हैं, पर जमीन पर उतर कर देखो, तो सच्चाई आँखों में चुभती है। कहीं पार्क की चारदीवारी के भीतर किसी ने अपना सामान रख लिया है, कहीं किसी दबंग ने पक्का कमरा बना लिया है। कहीं दुकान सज गई है। जो थोड़ी बहुत हरियाली बची थी, वहाँ अब टाइल-पत्थर की पूजा-वेदी बन गई है, अगरबत्ती की खुशबू तो है पर बच्चों की किलकारी गायब है। 

सोच कर देखिए, जिस जगह पर कभी बच्चे दौड़ते थे, आज वहाँ अतिक्रमण का ताला लगा है। जहाँ अतिक्रमण नहीं हुआ, वहाँ के हालात तो और निराशा जनक हैं। पार्क में झूले तो खड़े हैं, पर उनकी चेन जंग खा चुकी है। फिसलपट्टी टूटी हुई है, झूला हिलाओ तो पूरा ढांचा कांपता है। किसी पार्क में एक ही झूला बचा है, जिस पर बारी के लिए बच्चों में झगड़ा होता है। कई पार्क  तो ऐसे हैं जहाँ झूला लगा ही नहीं, सिर्फ नाम का घास का टुकड़ा है, जिसमें कचरा और काँटे ज्यादा हैं। खेल की जगह कम। बच्चा वहाँ जाए भी तो खेले क्या? एक उम्मीद स्कूलों से बंधती है, लेकिन उनकी भी दशा पार्कों से कम बदतर नहीं है। 

स्कूलों में भी वही सूना मंजर है। नए-नए भवन बन गए, कमरे बन गए, पर खेल का मैदान कहीं खो गया। जहाँ थोड़ा बहुत मैदान बचा भी है, वहां घंटी तो बजती है पर खेलने की नहीं। अध्यापक कहते हैं सिलेबस पूरा करना है। अभिभावक कहते हैं सबसे ज्यादा नंबर लाने हैं। बच्चा बेचारा बस्ते के बोझ में दबा, कक्षा की चारदीवारों में कैद है। वह भीतर ही भीतर घुटता है। खिड़की से बाहर मैदान को देखता रहता है। उसका मन भागना चाहता है, पर उसे बैठना पड़ता है। अध्यापक का अनुशासन उसके मन की छटपटाहट पर भारी पड़ता है। गाँवों और मोहल्लों में तो हालत और कठिन है। 

पहले जहां जोहड़ के पास, बाखल में, खाली पड़ी जमीन पर बच्चे गुल्ली-डंडा, पिट्ठू, कबड्डी खेल लेते थे, वहाँ अब प्लॉट कट गए हैं, मकान खड़े हो गए हैं। खेलने लायक एक इंच जमीन नहीं बची। नतीजा, हमारे बच्चे सड़क पर खेलने को मजबूर हैं। गली में दो ईंटों से विकेट बनता है, सड़क पर आती गाड़ी के हॉर्न से खेल रुकता है। माँ का दिल हर पल डरता है कि कहीं कुछ हो न जाए। 

क्या यही बचपन है जो हमें उनको देना था? शायद नहीं। हमें उन्हें स्वस्थ जीवन देना था। जब बच्चा दौड़ेगा नहीं, कूदेगा नहीं, गिरेगा-उठेगा नहीं, तो उसका शरीर कैसे बनेगा। उसकी सांस कैसे गहरी होगी, उसकी आँखों में वह चमक कहाँ से आएगी? आज छोटे-छोटे बच्चों की आँखों पर चश्मा है, पीठ झुकी हुई है, थकान जल्दी आती है, क्योंकि उनके जीवन से खेल ही छीन लिया गया है। बच्चों को खेलने की जगह देना कोई एहसान नहीं है, यह उनका हक है, उनकी सांस है, उनका बचपन है।

Friday, October 2, 2026

A wise person's mistake cannot be forgiven, my child!



The Bodhi Tree

Ashok Mishra

Mahatma Buddha used to impart spiritual teachings to people and show them the path to liberation. He would periodically test his disciples and keep a watch on their daily lives. If they made a mistake, he would explain—with great affection and through examples—where and why they had erred. Consequently, the disciples would easily grasp his teachings. 

Once, Mahatma Buddha was traveling with his disciples. Along the way, he would occasionally ask a disciple a question or respond to someone's words. As they walked, they reached the edge of a garden where there was a pond. The pond was filled with blooming lotus flowers. Buddha gazed at the lotuses with deep affection; the sight of the flowers in the garden and the pond brought him great joy. 

Just then, one of his disciples ran to the pond, plucked a flower, and offered it to Buddha. Buddha accepted the flower but explained, "Plucking a flower grown through someone else's hard work is very wrong. Before plucking a flower, one should seek permission from the person who cultivated it." Meanwhile, a man arrived, began plucking lotuses from the pond, and tossed them aside. 

The disciple said, "Master! You are saying nothing to the man who has completely altered the appearance of the pond." Buddha replied, "If a person commits such an act driven by worldly desire or greed, it stems from ignorance. However, when a wise person commits the same act, it is a sin. The man who has marred the pond is ignorant; his mistake can be forgiven, but yours cannot." The disciple understood Buddha's words.

ज्ञानी का अपराध क्षम्य नहीं है, वत्स!

बोधिवृक्ष

अशोक मिश्र

महात्मा बुद्ध ने लोगों को धर्म दीक्षा दी। उन्होंने लोगों को मुक्ति के मार्ग बताए। वह अपने शिष्यों को भी समय-समय पर परखते रहते थे। उनके दैनिक जीवन पर निगाह रखते थे। अगर उनसे कोई गलती होती थी तो वह बड़े प्रेम से उदाहरण देकर समझाते थे कि उनसे कहां गलती हुई और क्यों हुई? शिष्य भी बुद्ध की बात को इस तरह आसानी से समझ जाते थे। 

एक बार की बात है। महात्मा बुद्ध  अपने शिष्यों के साथ कहीं जा रहे थे। बीच बीच में वह अपने किसी शिष्य से कुछ पूछ लेते, तो किसी की बात का उत्तर दे देते थे। चलते-चलते वह एक बाग के किनारे पहुंचे। उस बाग के किनारे एक तालाब था। तालाब में खूब ढेर सारे कमल के फूल खिले हुए थे। तालाब में खिले कमल के फूलों को वह बड़े प्रेम से निहारने लगे। उन्हें बाग और तालाब में खिले फूलों को देखने में अत्यंत आनंद आ रहा था। 

तभी उनके एक शिष्य ने दौड़कर तालाब से एक फूल तोड़ लिया और लाकर बुद्ध को भेंट कर दिया। बुद्ध ने फूल तो स्वीकार कर लिया, लेकिन समझाते हुए बोले, किसी की मेहनत से उपजाए गए फूल को तोड़ना बहुत गलत है। जिसने इन फूलों को उगाया है, तोड़ने से पहले उसकी अनुमति लेनी चाहिए। इस बीच एक व्यक्ति आया और वह तालाब में खिले फूलों को तोड़-तोड़ कर फेंकने लगा। 

शिष्य ने कहा कि भगवन! आप उस व्यक्ति को कुछ नहीं कह रहे हैं जिसने तालाब का स्वरूप ही बदल दिया है। बुद्ध ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति वासना, तृष्णा में डूबकर कोई काम करता है, तो वह उसका अज्ञान है। लेकिन जब वही काम ज्ञानी व्यक्ति करता है, तो वह पाप है। जिसने तालाब का स्वरूप बिगाड़ा, वह अज्ञानी है। उसका अपराध क्षमा हो सकता है, लेकिन तुम्हारा नहीं। शिष्य महात्मा बुद्ध की बात समझ गया।


हरियाणा में हवा तब साफ होगी जब पूरे साल किए जाएंगे प्रयास


अशोक मिश्र


हरियाणा, खासकर फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और गुरुग्राम बेल्ट में पटाखा उद्योग केवल दिवाली का कारोबार नहीं है। यह हजारों परिवारों की रोजी रोटी है। छोटे कारखाने, पैकेजिंग यूनिट, ट्रांसपोर्ट और खुदरा दुकानदार, सब इसी त्यौहारी सीजन पर टिके हैं। जब दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण बैन की तलवार लटकती है, तो सबसे पहला असर इन जिलों के गोदामों पर पड़ता है, माल जब्त होता है। लाइसेंस रद्द होने का डर रहता है। सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से कि बैन नहीं, बल्कि रेगुलेशन होना चाहिए, पटाखा उद्योग को कानूनी स्थिरता मिलेगी। 

समयबद्ध बिक्री और ग्रीन पटाखों को बढ़ावा मिलने से उद्योग बंद नहीं होगा बल्कि रूप बदलेगा। इससे हरियाणा में ग्रीन पटाखा निर्माण की नई इकाइयां लग सकती हैं, जो कम धुएं वाले और वैज्ञानिक फॉर्मूले से बने होंगे। इससे रोजगार भी बचेगा और प्रदूषण का तर्क भी कमजोर होगा। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही टिप्पणी की है कि पटाखों पर चौबीस घंटे का पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए समय तय करना सरकार का काम है। सुप्रीमकोर्ट ने ऐसा कहकर एक बड़े संवैधानिक संतुलन को साफ किया है। 

अदालत ने माना है कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है लेकिन आजीविका और व्यापार के अधिकार को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। प्रदूषण के लिए मुख्य रूप से पांच कारक जिम्मेदार हैं। सबसे पहले नंबर पर वाहनों का धुआं, खासकर डीजल वाहन और पुराने वाहन आता है। उद्योगों और ईंट भट्टों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण के लिए कम जिम्मेदार नहीं है। सड़क और निर्माण की धूल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती है। कूड़ा जलाना और घरेलू ईंधन भी प्रदूषण को फैलाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। पराली जलाना भी प्रदूषण के लिए कम खतरनाक नहीं है। इनमें से कोई भी कारक अकेले दिवाली जैसा नहीं दिखता इसलिए उस पर उतना शोर नहीं मचता, लेकिन ये बारह महीने जहर घोलते हैं। 

पराली जलाने के लिए केवल किसान को दोषी ठहराकर हम समस्या से बच नहीं सकते। किसान पराली इसलिए जलाता है क्योंकि उसके पास अगली फसल बोने के लिए 15-20 दिन का ही समय होता है और पराली हटाने की मशीन महंगी है। यदि इस समस्या से निजात मिल जाए तो उसे पराली जलाने का कोई शौक नहीं है। हरियाणा सरकार इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों से कई उपाय कर रही है, जिसे मानना होगा। 

पराली न जलाने पर प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, कस्टम हायरिंग सेंटर के जरिए हैप्पी सीडर और सुपर सीडर मशीनों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, पराली से बायो-सीएनजी और बिजली बनाने के प्लांट लगाना, और पराली खरीद की व्यवस्था शुरू करना। इसके अलावा वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति, पुराने डीजल वाहनों पर सख्ती, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन अनिवार्य करना और ग्रैप के नियमों को लागू करना भी शामिल है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां विशेष निगरानी भी की जा रही है।


Thursday, October 1, 2026

वह तुम्हारी जान भी ले सकते हैं, वत्स!

बोधिवृक्ष

अशोक मिश्र

महात्मा बुद्ध के बनाए संघ में कोई भी शामिल हो सकता था। किसी भी जाति विशेष पर कोई प्रतिबंध नहीं था। लेकिन भिक्षुक संघ में शामिल होने से पहले व्यक्ति को अपनी जातीय उच्चता, ऊंच-नीच की भावना को त्यागना पड़ता था। उसके लिए कई तरह की कठिन परीक्षाएं भी होती थीं। 

संघ में सभी जातियों के मिल जुलकर रहते थे। कई बार भिक्षुक बनने से पहले सामाजिक स्तर पर सबसे निचले पायदान पर रहा व्यक्ति भी संघ में उच्च स्थिति प्राप्त कर लेता था, लेकिन संघ के भिक्षुओं में कोई दुर्भावना नहीं होती थी। एक बार की बात है। धर्म दीक्षा का समापन हुआ, तो उसमें भाग लेने वाले नवबौद्ध अपनी अपनी रुचि के मुताबिक परिव्रज्या के लिए चले गए। 

उनमें देववर्धन नामक भिक्षु भी था। वह बुद्ध के समक्ष उपस्थित हुआ और कलिंग जाकर संघ का प्रचार करने की इच्छा जताई। उसकी इच्छा जानकर बुद्ध ने शीश पर आशीर्वाद का हाथ फेरते हुए कहा, वत्स! कलिंग में जाना उचित नहीं है क्योंकि वहां के लोग बहुत क्रूर, अधर्मी और ईष्यालु हैं। वह तुम्हें बहुत तरीके से सताएंगे। गालियां देंगे। देववर्धन ने कहा, भगवन! वह मुझे गालियां ही देंगे, मुझे मारे पीटेंगे तो नहीं। बुद्ध ने कहा कि वह मारपीट भी कर सकते हैं। तब देववर्धन ने कहा कि उनकी मारपीट से शरीर को थोड़ी चोट ही पहुंचेगी। मार तो नहीं डालेंगे। 

बुद्ध ने कहा कि वह तुम्हारी जान भी ले सकते हैं। मैंने देखा है वह बहुत क्रूर हैं। तब भी देववर्धन अड़ा रहा। बोला, पुण्य कार्य करते हुए मुझे अपने प्राण देने पड़े, तो मैं समझूंगा कि यह शरीर सार्थक हो गया। बुद्ध ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा कि तुम कलिंग धर्म प्रचार कर सकोगे। तुममें सच्ची सेवा भावना है।