Showing posts with label #जार्ज वाशिंगटन #अमेरिका #ब्रिटिश हुकूमत #राष्ट्रपति #मजदूर. Show all posts
Showing posts with label #जार्ज वाशिंगटन #अमेरिका #ब्रिटिश हुकूमत #राष्ट्रपति #मजदूर. Show all posts

Friday, May 22, 2026

यदि आदमी कम हों, तो मुझे बुला लेना

चित्र साभार गूगल

बोधिवृक्ष

अशोक मिश्र

जार्ज वाशिंगटन को संयुक्त राज्य अमेरिका का संस्थापक कहा जाता है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ चले युद्ध में उन्होंने भाग लिया था। वाशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 को वर्जीनिया में हुआ था। इनका अपने माता-पिता के साथ बहुत अच्छा संबंध नहीं था। वाशिंगटन अपने सौतेले भाई लारेंस के काफी करीब थे। वैसे इनके पिता आगस्टीन न्यायाधीश थे, लेकिन वाशिंगटन की शिक्षा-दीक्षा का वैसा प्रबंध नहीं किया जैसा उन्होंने अपनी पहली पत्नी से हुए बेटों का किया था।

 इनकी मां भी झगड़ालू थी। जार्ज वाशिंगटन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। पिता की मृत्यु के बाद इन्हें एक फेरी फार्म और दस गुलाम विरासत में मिले थे। राष्ट्रपति बनने के बाद एक दिन वह घोड़े पर बैठकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि कुछ मजदूर लकड़ी के एक बड़े से लट्ठे को ऊंचाई पर चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। काफी देर से मजदूर प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपने काम में सफलता नहीं मिल रही थी। 

वहीं उनका ठेकेदार खड़ा हुआ मजदूरों पर नाराज हो रहा था। वह उन्हें कामचोर, आलसी कहकर कोस रहा था। यह देखकर जार्ज वाशिंगटन घोड़े से उतरे और ठेकेदार से कहा कि यदि तुम भी आगे बढ़कर मदद करते, तो यह काम कब का खत्म हो गया होता। उसने कहा कि मैं अधिकारी हूं, मेरा काम आदेश देना है। यह सुनकर जार्ज ने मजदूरों की मदद की और लट्ठा ऊपर पहुंच गया। 

जाते समय जार्ज ने उस ठेकेदार से कहा कि भविष्य में यदि एक आदमी कम हो, तो मुझे बता देना, मैं काम करने आ जाऊंगा। मेरा नाम जार्ज वाशिंगटन है। यह सुनकर ठेकेदार बहुत लज्जित हुआ और भविष्य में ऐसा करने की बात कहते हुए माफी मांगी। जार्ज मुस्कुराते हुए अपने रास्ते चले गए।