अशोक मिश्रआतंकवाद एक वैश्विक समस्या है। इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी भारत है क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान अपने यहां आतंकी संगठनों को प्रश्रय देकर भार
त के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के लिए उकसाता रहता है। वह अपने देश में आतंकियों को न केवल ट्रेनिंग देता है, बल्कि हथियार उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक मदद मदद भी प्रदान करता है। पाकिस्तान की सीमा से सटे होने की वजह से जम्मू-कश्मीर और पंजाब को इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ता है।
पंजाब का पड़ोसी राज्य होने की वजह से हरियाणा में भी छिटपुट आतंकी घटनाएं होती रहती हैं। यह भी सही है कि हरियाणा में सीधे तौर पर किसी स्थानीय या पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन की सक्रियता या मजबूत आधार देखने को नहीं मिला है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में छिपे बैठे आतंकी भागकर जरूर हरियाणा में आते हैं, लेकिन राज्य पुलिस और खुफिया विभाग की अति सतर्कता की वजह से उन्हें अपने मनसूबों में किसी प्रकार की कामयाबी नहीं मिली है।
हालांकि, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, राज्य में जैश-ए-मोहम्मद (खीट) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय और खालिस्तानी आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल और नेटवर्क समय-समय पर सक्रिय पाए गए हैं। एनआईए ने सिरसा महिला थाने पर 25 नवंबर 2025 को हुए ग्रेनेड हमले के बारे में पंचकूला स्थित एनआईए अदालत में मंगलवार को चार्ज शीट पेश किया है। चार्ज शीट से पता चलता है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी हरियाणा में आतंकियों की नर्सरी तैयार करने का प्रयास कर रहा था।
लेकिन सिरसा में महिला थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके आतंकियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस के एक संयुक्त आॅपरेशन के दौरान फरीदाबाद से 350 किलो आरडीएक्स, दो एके 47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। हरियाणा में आतंक संबंधी मामलों पर नियंत्रण के लिए सैनी सरकार एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड का गठन करने जा रही है।
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड की नीति 1 जून से प्रदेश में लागू हो सकती है। प्रदेश में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड के सक्रिय होते ही आतंकियों की रही-सही कमर भी तोड़ दी जाएगी। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री और पुलिस विभाग द्वारा तैयार नई नीति के अनुसार एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड का समूचा स्टाफ ट्रेंड, सभी संसाधनों से युक्त और एमएचए के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेगा। राज्य में एटीएस का एक पुलिस थाना पंचकूला में और एक पुलिस थाना गुरुग्राम में बनाया जाएगा, जहां सभी टेरर संबंधी केसों को भेजा जाएगाष फिलहाल ऐसे मामलों को एसटीएफ और जिला पुलिस देख रही है।
No comments:
Post a Comment