बोधिवृक्ष
अशोक मिश्र
लियो टॉलस्टाय न केवल दुनिया के महानतम उपन्यासकारों में गिने जाते हैं, बल्कि उन्हें गहन नैतिक विचारों और सामाजिक विचारों के लिए याद किया जाता है। टॉलस्टाय की रचनाओं में समाज का नग्न स्वरूप दिखाई देता है। उनका सबसे ज्यादा प्रसिद्ध उपन्यास वार एंड पीस (युद्ध और शांति) और करेनिन्ना माना गया है। इन उपन्यासों की कभी दुनिया भर में धूम थी।वह सामाजिक सरोकारों को सबसे उच्च मानते थे। एक बार की बात है। उन्हें एक सहायक की जरूरत महसूस हुई। जो उनकी लेखन में सहायता कर सके। वैसे टॉलस्टाय गरीब घर में पैदा नहीं हुए थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक थी। उन्होंने अपने कई मित्रों से सहायक के लिए चर्चा की थी।
एक दिन उनके एक मित्र ने अपने किसी परिचिति को उनके पास सहायक के लिए भेजा। उस आदमी से मिलने के बाद टॉलस्टाय ने उस व्यक्ति को काम पर नहीं रखा। उन्होंने एक ऐसे आदमी को अपना सहायक बना लिया जिसको इस क्षेत्र में कोई जानकारी नहीं थी। कुछ दिनों बाद वह मित्र टॉलस्टाय से मिला तो उन्होंने पूछा कि आपने मेरे परिचित को काम पर नहीं रखा, लेकिन जिसे रखा है, उसके पास तो उतने प्रमाण पत्र भी नहीं थे।टॉलस्टाय कहा कि जब वह व्यक्ति मेरे पास आया, तो उसने बड़े शालीनता से अंदर आने की इजाजत मांगी। डोरमैट पर अपने पांव पोछे। जो सवाल किया गया था, उसका उसने संक्षिप्त जवाब दिया।उसके पास प्रमाण पत्र भी कम ही थे, लेकिन उसके पास आत्म विश्वास बहुत था। जबकि आपके मित्र ने आते ही आपका नाम लेकर सिफारिश की। आपके मित्र के पास प्रमाणपत्र तो थे, लेकिन योग्यता नहीं थी। अब आप बताइए मैं क्या करता। यह सुनकर उस मित्र चुप रह गया।

No comments:
Post a Comment