Showing posts with label #अमेरिकी साहित्य #सैमुअल लैंगहार्न क्लेमेंस #मार्क ट्वेन #. Show all posts
Showing posts with label #अमेरिकी साहित्य #सैमुअल लैंगहार्न क्लेमेंस #मार्क ट्वेन #. Show all posts

Thursday, June 12, 2025

अमेरिकी साहित्य के जनक थे मार्क ट्वेन

बोधिवृक्ष

अशोक मिश्र

आधुनिक अमेरिकी साहित्य का जनक सैमुअल लैंगहार्न क्लेमेंस माना जाता है। यह उपाधि प्रसिद्ध साहित्यकार विलियम फॉल्कनर ने उन्हें दी थी। सैमुअल लैंगहार्न क्लेमेंस को मार्क ट्वेन के नाम से जाना जाता है। मार्क का जन्म 30 नवंबर 1835 को फ्लोरिडा में हुआ था। ट्वेन की पहचान एक हास्य व्यंग्यकार, निबंधकार और उपन्यासकार के रूप में है। वह अमेरिका के विभिन्न राज्यों में व्याख्यान देने के लिए बुलाए जाते थे। 

 उनके पिता जॉन मार्शल क्लेमेंस एक वकील और न्यायाधीश थे, जिनकी 1847 में निमोनिया से मृत्यु हो गई थी, जब ट्वेन केवल 11 वर्ष के थे। जब मार्क ट्वेन चार साल के थे, तब उनके पिता अपने परिवार को लेकर हैनिबल, मिसौरी चले गए थे। पिता की मृत्यु के बाद ट्वेन ने पढ़ाई छोड़कर एक प्रकाशक के यहां टाइप सेटर की नौकरी कर ली। बाद में जब अमेरिका में मशीनों से छपाई का युग आने वाला हुआ, तो उन्होंने अपनी जमापूंजी और पत्नी की जमा पूंजी से एक छपाई मशीन खरीदने में लगा दी। 

लेकिन यह मुनाफे का धंधा नहीं साबित हुआ। इससे जमा पूंजी डूब गई। दस साल के अंदर उनका दीवाला निकल गया। हालांकि बाद में लेखन और व्याख्यानों से उनकी कमाई होने लगी और वह पहले जैसी स्थिति में आ गए, लेकिन उन्होंने उस छपाई मशीन को कभी नहीं बेचा। 

हालांकि लोग भी उस मशीन के बारे में भूल चुके थे। मार्क ट्वेन की शादी 1870 में ओलिविया लैंगडन से साथ हुई थी। पहली बार प्रपोज करने पर ओलिविया ने शादी करने से इंकार कर दिया था, लेकिन ट्वेन ने प्रपोज करना जारी रखा। अंतत: ओलिविया मान गई। इस जोड़े की शादी 1904 में ओलिविया की मृत्यु तक 34 साल तक चली। क्लेमेंस परिवार के सभी सदस्यों को एल्मिरा के वुडलॉन कब्रिस्तान में दफनाया गया है ।